इस घटना ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के अनुशासन और जि़म्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं
कोलकाता। दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच श्रीरामपुर के बटतला इलाके में एक चौकाने वाली घटना सामने आई। दशमी की रात सड़क पर कर्तव्यनिष्ठ होने का दावा करने वाले एक ट्रैफिक इन्स्पेक्टर शराब के नशे में टलमटोल हालत में सड़क पर गिर पड़े। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें आम लोग अफसर के इस व्यवहार को देख सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में सही ढंग से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था और बार-बार गिर रहा था। इसे देखकर वहां मौजूद लोगों में नाराजगी और रोष फैल गया। कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने उस पुलिसकर्मी को मारने की कोशिश भी की। हालांकि ताजा टीवी ने इस वायरल वीडियों की पुष्टी नहीं की हैं। घटना का पता चलते ही चंदननगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। ट्रैफिक इन्स्पेक्टर को ड्यूटी से क्लोज कर दिया हैं। पुलिस का कहना है कि मारपीट की घटना की जांच भी की जाएगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। दर्शकों और आम जनता ने ट्रैफिक इन्स्पेक्टर के इस व्यवहार पर कड़ा विरोध जताया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने कहा कि वे ऐसे मामलों में सख़्त कार्रवाई करते रहेंगे और सुरक्षा तथा अनुशासन सुनिश्चित करेंगे। इस घटना ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के अनुशासन और जि़म्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता ने इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार पर कड़ा विरोध जताया है, जिसके बाद पुलिस ने सार्वजनिक रूप से सख्त कदम उठाने का भरोसा दिया है।